भागलपुर: महायज्ञ में कथा का रसपान करने उमड़ रहे श्रद्धालु !

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव / भागलपुर डेस्क अकबरनगर: अकबरनगर थाना क्षेत्र के खेरैहिया पंचायत स्थित हरिनगर में आयोजित श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ में कथा का रसपान करने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूरदराज से लोक कथा का श्रवण करने यज्ञ स्थल पर पहुंच रहे हैं। वृंदावन से चलकर पहुंची कथावाचिका साध्वी समाहिता दीदी श्रद्धालुओं को एक से बढ़कर एक कथा का वाचन कर कथा का महत्व समझा रही है।

 

महायज्ञ के दूसरे दिन कथा का श्रवण करने पहुंचे श्रद्धालुओं को रामचरितमानस, वाल्मीकि रामायण का संगीतमय प्रवचन का रसपान कराया गया। इस दौरान साध्वी समाहिता दीदी ने श्रद्धालुओं को बताया कि कथा का रसपान कर लेने मात्र से ही मन की शुद्धि होती है।प्रत्येक व्यक्ति को श्री हरि का कथा सुनना चाहिए। श्री हरि के कथा के रसपान से कई दुख संताप से तृप्ति मिलती है।ईश्वर की दृष्टि में कोई बड़ा कोई छोटा नहीं है। व्यक्ति अपने कर्मों से ही अपनी स्थिति तय करता है। प्रेम, सद्भाव और भक्ति से ईश्वर भक्तों के अधीन होते हैं।

- Sponsored Ads-

 

इस दौरान कथा का रसपान कर ईश्वर के नाम के जय जयकारों से वातावरण मंत्रमुग्ध कर दिया। बताया गया कि प्रत्येक दिन वृंदावन से चलकर पहुंची साध्वी समाहिता दीदी के द्वारा संध्या सात बजे से लेकर दस बजे तक कथा का वाचन किया जाता है। जिसके बाद वृंदावन से ही पहुंचे कलाकारों द्वारा रामलीला की प्रस्तुति दिया जाता है इस यज्ञ को सफल बनाने में संजय सिंह ,लालबहादुर सिंह, कमल किशोर सिंह,सुरेश कुमार एव पूरे हरियो वासी लगे हुए हैं।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article