भागलपुर: नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दी गई चैती मां दुर्गा को विदाई

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क:  अकबरनगर::मां दुर्गे की प्रतिमा विसर्जन के साथ ही शनिवार को नौ दिवसीय अनुष्ठान चैत नवरात्र का समापन हो गया। इस दौरान क्षेत्र के अकबरनगर,खेरैहिया के मंदिरों मैं स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को श्रद्धालुओं की भीड़ जय दुर्गे का जयकारा लगाते हुए विसर्जन के लिए निकली। विसर्जन से पहले भक्तों ने बेहद नम आंखो के साथ माता की आरती उतारी।

 

वहीं महिलाओंं ने श्रद्धाभाव के साथ माता की प्रतिमा में खोईछा भी डाली। विसर्जन की तैयारी सुबह से ही शुरु कर दी गई थी देर शाम गाजे-बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई जो क्षेत्र के विभिन्न जगहों से होते हुए गंगा घाट में विसर्जित कर दिया गया इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण विसर्जन कराने को लेकर अकबरनगर थाना पुलिस दलबल के साथ मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article