मधेपुरा: चौपाल में किसानों के बीच मतदान के महत्व पर हुई चर्चा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

:जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों के साथ की चर्चा

बिहार न्यूज़ लाइव मधेपुरा डेस्क: जिला संवाददाता रंजीत कुमार

- Sponsored Ads-

मधेपुरा : कुमारखंड प्रखंड के विशनपुर बाजार पंचायत भवन, परिसर में किसान चौपाल-सह-मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। किसान चौपाल सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी पूनम कुमारी एवं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी कुमारखण्ड के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी पूनम कुमारी ने किसानों कृषि कार्य में आधुनिक तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बदलते हुए वक्त में मौसम के अनुकूल किसानों को अब खेती करनी होगी। इसके लिए किसानों को कृषि के आधुनिक तकनीक को अपनाने की जरूरत है। जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि सात मई जिले में लोक सभा चुनाव को लेकर वोट डाले जाएंगे। इस दौरान किसानों को भी निश्चित रूप से मतदान में बढ़चढ़ हिस्सा लेना चाहिए। किसानों को जागरूक करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि “मधेपुरा है तैयार, मतदान करेगें सब इस बार” का नारा दिया गया। इस वर्ष नये मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष पुरी हो गयी है, उनको मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

साथ ही “मतदान एक जिम्मेवारी, उम्र अठारह की है बारी” का नारा दिया गया। मौके पर कृषि विज्ञान केन्द के विज्ञानी डा. आरपी शर्मा ने किसान चौपाल कार्यक्रम के अंर्तगत तकनीकी सत्र में खरीफ मौसम में लगने वाले फसलों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिसमें उन्नत कृषि, नवीन तकनीक एवं फसलों में लगने वाले रोग के उपचार संबंधी चर्चा की गयी। किसान चौपाल में उपस्थित किसानों एवं प्रसार पदाधिकारियों के बीच जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा आधुनिक कृषि यंत्र का उपयोग बुआई से लेकर कटाई तक करने का निर्देश दिया गया।

 

साथ ही खेतों में रसायनिक खाद के उपयोग कम करते हुए वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन एवं उपयोग हेतु विशेष अभियान चलाने को कहा गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि मिट्टी की जांच कराते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुरूप मिट्टी में उर्वरक का प्रयोग करें। मौके पर कार्यक्रम में डा. आरपी शर्मा, स्वाती कुमारी, आत्मा के पंकज पचौरी प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article