मधेपुरा: खुला धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ का जिला कार्यालय….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

कैप्शन – कार्यालय में मौजूद पदाधिकारी

  सुधांशु। बिहार न्यूज़ लाईव / मधेपुरा डेस्क:  धर्म निरपेक्ष सेवक संघ ने जिला स्तर पर अपने संगठन को मजबू करने की कबायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार को जिला मुख्यालय के वार्ड संख्या-10 स्थित हिदायत नगर में जिला कार्यालय का उदघाटन किया गया। कार्यालय का उदघाटन संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष आशीष आदर्श तथा जिला महासचिव अहद राजा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर विकास यादव को नगर प्रधान महासचिव तथा राहुल राज को उपाध्यक्ष मनोनित किया गया।

- Sponsored Ads-

 

इसके साथ ही शहर के सभी 26 वार्डों में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनाेनयन नगर अध्यक्ष डेविड किंग के द्वारा किया गया। वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री आदर्श ने कहा कि इस दल का गठन समाजसेवा के लिए किया गया है। इस दल के कार्यकर्ता जाति व धर्म से उपर उठकर समाज का सेवा करेगा।

 

संगठन को मजबूत बनाने के लिए विस्तार किया गया है। सभी पदाधिकारियो को निदेश दिया गया कि वे अपने-अपने इलाकों में पार्टी के बेनर तले समाजहित में काम करें ताकि पार्टी के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत हो सके। इस अवसर पर गुंज्य यादव, ब्रजेश यादव, राजकुमार यादव, अरवाज, शहनवाज, अफरोज, मिर्जा और सिंटू समेत अन्य लोग मौजूद थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article