भागलपुर: महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न पर प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर,बिहार न्यूज़ लाईव।गुरुवार को महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में प्रमंडल स्तर पर डीआरडीए भवन सभागार ,भागलपुर में कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के तहत गठित स्थानीय,आंतरिक समिति के अध्यक्ष , सदस्यों का प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

कार्यशाला में भागलपुर प्रमंडल के भागलपुर एवं बांका जिला के आंतरिक एवं स्थानीय शिकायत समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के द्वारा भाग लिया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस भागलपुर, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बांका किरण सिंह ,निदेशक डीआरडीए ,बांका , स्वाति सिंह , महिला एवं बाल विकास निगम बिहार ,पटना राज्य स्तरीय पदाधिकारी अनूपमा ओझा, महालक्ष्मी सिंह, सी3 संस्था के प्रतिनिधि गुंजन बिहारी एवं सौम्या भौमिक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

- Sponsored Ads-

 

उक्त कार्यशाला में कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष अधिनियम, 2013 के आलोक में गठित आंतरिक शिकायत समिति एवं स्थानीय शिकायत समिति पर विस्तार पूर्वक अध्यक्ष एवं सदस्यों को अधिनियम के बारे में एवं इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। सौम्या भौमिक जी ने आंतरिक , स्थानीय समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को अधिनियम के बारे में एवं गुंजन बिहारी ने जेंडर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

 

कार्यक्रम में मंच का संचालन ब्रजेश चन्द्र सुधाकर, जिला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम ,भागलपुर के द्वारा किया गया कार्यक्रम में श्वेत निशा शर्मा सेंटर प्रशासक वन स्टॉप सेंटर भागलपुर अंजना भारती सेंटर प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर , बांका , दिवाकर कुमार ,वन स्टॉप सेंटर, मिशन शक्ति जिला समन्वयक तबरेज खान ,जेंडर स्पेशलिस्ट, विवेक कुमार एवं एनएनएम जिला समन्वयक अरविंद कुमार एवं सहायक समन्वयक पूजा कुमारी उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article