सारण: सरस्वती पूजा में नहीं बजेंगे DJ, शांति समिति की बैठक में हुआ निर्णय

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: मशरक मशरक थाना परिसर में विधा की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। थानाध्यक्ष धनंजय राय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें मशरक सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह एवं प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत, कर्ण कुदरिया मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली, सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, प्रशांत सिंह समेत बुद्धिजीवी, पूजा समिति सदस्य एवं पंचायत प्रतिनिधि ने भाग लिया।

 

शांति समिति की बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को प्रतिमा स्थापना एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम को लेकर अनिवार्य रूप से पूजा समिति को लाइसेंस लेने को कहा । साथ ही प्रतिमा स्थल पर तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं बजाने का सख्त निर्देश दिया। डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।इसके अलावा इंटरनेट मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट नहीं करने का भी निर्देश दिया। जिससे किसी के धार्मिक आस्था पर चोट नहीं पहुंचे।

- Sponsored Ads-

 

थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि सभी पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। उन्होंने सभी लोगों से पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के साथ-साथ क्षेत्र में सदैव शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस को सहयोग करने की अपील की। किसी भी प्रकार की सूचना के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की गयी।

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article