डीएम नें डोर नदी पर नवनिर्मित चेक डैम, जीविका दीदी की पौधशाला, मत्स्य एवं मधुमक्खी पालन का किया अवलोकन…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव  बिहारशरीफ डेस्क: । आज गुरुवार को थरथरी प्रखण्ड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने प्रखंड अंतर्गत डोर नदी पर बने चेक डैम का निरीक्षण किया। यह चेक डैम मुख्यमंत्री टाल विकास योजना के तहत डोर नदी पर चैनपुर में बनाया गया है। इसका निर्माण बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण कार्य प्रमंडल एकंगरसराय द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है।

 

इससे लगभग 6 हजार एकड़ में सिंचाई की जा रही है। निरीक्षण के क्रम में स्थानीय लोगों की मांग पर चेकडैम से पूर्व दिशा में स्थित पइन की उड़ाही कराने के लिए विभाग को योजना का प्रस्ताव भेजने का निदेश दिया गया।चैनपुर में जिलाधिकारी ने जीविका दीदी सुशीला देवी द्वारा संचालित “दीदी की पौधशाला” का अवलोकन किया। जीविका दीदी ने बताया कि उनकी नर्सरी में तैयार पौधे वन विभाग एवं मनरेगा के तहत वृक्षारोपण हेतु लिया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

 

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी ने चैनपुर के प्रगतिशील किसान मनीष कुमार के मत्स्यपालन एवं मधुमक्खी पालन का भी अवलोकन किया।श्री कुमार द्वारा राज्य सरकार की योजना का लाभ लेकर मत्स्यपालन का उद्यम स्थापित किया गया है।

 

जिलाधिकारी ने उनके उत्पादन/व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सरकार की अन्य उपयुक्त योजनाओं के तहत लाभान्वित करने का निदेश दिया। मत्स्यपालन एवं मधुमक्खी पालन में बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए अन्य राज्यों के उपयुक्त स्थल पर भेजने की व्ययवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।निरीक्षण के क्रम में, अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

        बिहार न्युज/प्रमोद कुमार पांडेय 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article