नालंदा: जनता दरबार में डीएम ने 29 आवेदकों की समस्याओं को सुना….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव नालंदा डेस्क:  बिहारशरीफ।दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज शुक्रवार को 29 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया गया है।एक आवेदक द्वारा बताया गया कि दबंग पड़ोसी द्वारा उनकी रैयती जमीन पर जबर्दस्ती नाली का निर्माण किया जा रहा है।

 

जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को कार्रवाई का निदेश दिया है।कुछ स्थानीय महिलाओं द्वारा बिहारशरीफ में उपयुक्त स्थल पर योगा हेतु शेड/हॉल का निर्माण कराने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने उपयुक्त स्थल चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की बात कही।हरनौत के एक परिवादी द्वारा द्वारा बताया गया कि रास्ते की जमीन को पड़ोसी द्वारा अवरुद्ध किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

 

जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को कार्रवाई का निदेश दिया गया है।विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन बाधित रहने से संबंधित तीन अलग अलग मामले को लेकर जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को दूरभाष पर त्वरित कार्रवाई का निदेश दिया है

 

कुछ मामलों की सुनवाई लोकशिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनिश्चित करने हेतु जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी को निदेश दिया गया है।अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

        बिहार न्युज/प्रमोद कुमार पांडेय 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article