किसानों की सुविधा को ले डीएम का एक्शन मोड: ‘फार्मर रजिस्ट्री’ शिविर का औचक निरीक्षण

Rakesh Gupta
फोटो: फार्मर रजिस्ट्री शिविर का औचक निरीक्षण करते
- Sponsored Ads-


छपरा। मंगलवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने रिविलगंज नगर पंचायत के सेंगर टोला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए चल रहे फार्मर रजिस्ट्री निर्माण शिविर की जमीनी हकीकत जानी।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिविर में मौजूद किसानों से बातचीत की और रजिस्ट्री प्रक्रिया में आ रही उनकी समस्याओं को स्वयं सुना।
उन्होंने अंचलाधिकारी रिविलगंज, कृषि विभाग के अधिकारियों और सर्वे टीम को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाई जाए। सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से किसानों तक पहुँचाने के लिए इस डेटाबेस को जल्द से जल्द त्रुटिहीन तरीके से तैयार करना।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment