भागलपुर: स्टेशन में डाउन लाइन में 7:30 घंटे खड़ी रही डीएमयू पैसेंजर

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

अकबरनगर स्टेशन में डाउन लाइन में 7:30 घंटे खड़ी रही डीएमयू पैसेंजर

नाथनगर-भागलपुर रेल खंड के बीच भागलपुर अजमेरशरीफ एक्सप्रेस के पैंटोग्राफ में आई थी खराबी

- Sponsored Ads-

बिहार न्यूज़ लाइव/ भागलपुर डेस्क अकबरनगर: अकबरनगर भागलपुर रेल खंड पर नाथनगर भागलपुर स्टेशन के बीच भागलपुर अजमेरशरीफ एक्सप्रेस के पैंटोग्राफ में आई तकनीकी गड़बड़ी के बाद रेलखंड पर परिचालन बाधित हो गया। जिस वजह से डाउन लाइन में करीब साढे सात घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। इस वजह से यात्री परेशान रहे।

 

अकबरनगर स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि नाथनगर भागलपुर स्टेशन के बीच भागलपुर अजमेरशरीफ के पैंटोग्राफ में आई। खराबी के वजह से अकबरनगर स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर भागलपुर जाने के लिए डीएमयू करीब एक बजे अकबरनगर स्टेशन पहुंची। आगे खराबी होने की वजह से ट्रेन नहीं जा सकी। जिस वजह से लगभग साढ़े सात घंटे से भी अधिक समय तक अकबरनगर स्टेशन में जमालपुर भागलपुर डीएमयू पैसेंजर खड़ी रही।

 

करीब 7:30 घंटे खड़ी रहने के बाद 7:45 में लाइन क्लियर होने के बाद अकबरनगर स्टेशन से डीएमयू को रवाना किया गया। इस दौरान यात्री स्टेशन पर परेशान दिखे। लोकल यात्री अपना यात्रा स्थगित कर घर को चले गए। तो वही दूरदराज जाने वाले यात्री खासकर बच्चे भूख प्यास से बिलखते दिखे। दूरदराज के यात्री अपने अपने घर को जाने के लिए भी बेचैन रहे। बार-बार स्टेशन से जानकारी प्राप्त करने पहुंच रहे थे। इस दौरान अप लाइन पर भी कुछ घंटों के लिए ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।

 

लेकिन अपलाइन से धीरे-धीरे कर ट्रैन को बढ़ाया गया। लेकिन डाउन लाइन पर डीएमयू पैसेंजर अकबरनगर स्टेशन पर 7:30 घंटे खड़ी रही। तकरीबन शाम 7:45 में अकबरनगर स्टेशन से आगे की ओर बढ़ाया गया।डाउन लाइन से जाने वाली ट्रेन रामपुरहाट गया पैसेंजर, मालदा इंटरसिटी, जमालपुर साहिबगंज लोकल, गया हावड़ा एक्सप्रेस विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही।जिससे यह सभी ट्रेन अकबरनगर स्टेशन पर लेट से पहुंची। ट्रेनों के लेट होने की वजह से गया हावड़ा से कोलकाता जाने वाले यात्री भी स्टेशन पर परेशान रहे। दिन भर स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जमी रही।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article