डॉक्टर्स डे : लायंस क्लब वैदेही ने सेवा और समर्पण के लिए डॉ. सरोज सिंह और डॉ. आशुतोष दिनेंद्र को किया सम्मानित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉक्टर्स डे : लायंस क्लब वैदेही ने सेवा और समर्पण के लिए डॉ. सरोज सिंह और डॉ. आशुतोष दिनेंद्र को किया सम्मानित

-इलाज के साथ आशा, विश्वास और जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं डॉक्टर्स

- Sponsored Ads-

सिवान। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे ) पर लायंस क्लब वैदेही ने मंगलवार को सेवा और समर्पण के लिए सिवान के दो डॉक्टरों को सम्मानित किया।राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सिवान की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरोज सिंह और युवा डॉक्टर आशुतोष दिनेंद्र को लायंस क्लब वैदेही की टीम ने उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। दिल्ली होने के कारण डॉ. सरोज सिंह का सम्मान उनकी बेटी डॉ. ऋचा सिंह ने ग्रहण किया। डॉ. सरोज सिंह ने वीडियो संदेश जारी कर आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब वैदेही की सेक्रेटरी लायन मोनिका शेखर, लायन नाजिया, लायन अंजना, लायन अमृता, लायन सबिता, लायन अचला, लायन डॉ. सौरव सिंह, डॉ. अंजू, लायन दुर्जय, लायन सुधांशु, लायन अनमोल आदि उपस्थिति रहे।प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेष डॉ. सरोज सिंह मोतिहारी की सिविल सर्जन व स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक रही हैं और वह हमेशा गरीब और जरूरतमंदों की सेवा को तत्पर रही।

उनके हॉस्पिटल डॉ. सरोज सिंह मैटरनिटी सेंटर में हर महीने की 7 तारीख को निःशुल्क मेडिकल कैंप लगता है।डॉक्टर आशुतोष दिनेंद्र सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल हैं और वे जुलाई 2017 से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।लायंस क्लब वैदेही की सेक्रेटारी मोनिका शेखर ने कहा कि डॉक्टर न केवल बीमारियों का इलाज करते हैं, बल्कि आशा, विश्वास और जीवन जीने की प्रेरणा भी देते हैं।

एक डॉक्टर विषम परिस्थितियों में हमेशा सबसे आगे खड़े होते हैं। वे कई बार खुद की परवाह किए बिना अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की सेवा करते हैं।भारत में हर साल 1 जुलाई को देश के चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार व्यक्त करने और उनका सम्मान करने के लिए डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में 1991 से भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे यानी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है।

- Sponsored Ads-

Share This Article
Leave a Comment