जलालपुर।बिहार की विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है उक्त बातें केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जलालपुर में एक चुनावी सभा में कहीं। वे एन डी ए प्रत्याशी रणधीर सिंह के पक्ष मे लोगो से वोट देने के लिए अपील कर रहे थे। उन्होंने लोगों से कहा कि डबल इंजन बिहार के विकास के लिए लगा हुआ है।केवल 6 नवंबर को आपके हरी झंडी की जरूरत है।एनडीए प्रत्याशियों को जिताइए बिहार तेजी से विकास करेगा। सभा मे लोगों की उपस्थिति देखकर कहा कि जिस संख्या में आप उपस्थित है वह इस बात का इशारा करती है कि यहां से एन डी ए के प्रत्याशी 101% विजयी होंगे।लेकिन इस चुनाव से उनका भविष्य तय नही होता है नही अन्य प्रत्याशियो का भविष्य तय होता है।उन्होंने यह कहा कि यह चुनाव मांझी की जनता का भविष्य तय करने वाला चुनाव है।
उन्होने लोगो से पूछा कि आपको अच्छे रोड चाहिए, एन एच 331 को फोरलेन मे बदलाव चाहिए पीने के पानी की व्यवस्था चाहिए किसानो को फसलो का सही दाम, युवा साथियों को रोजगार चाहिए। इन सभी सपनों को केवल एनडीए ही पूरा कर सकती है इसको पूरा करने में की ताकत सिर्फ एनडीए में है।उन्होने कहा कि देश मे अच्छी सड़को को बनाने के लिए उन्होंने 50 लाख करोड रुपए अब तक खर्च किया है। आज बिहार क ई अच्छी सड़के बनाई है।
उन्होंने सांसद सिग्रीवाल से कहा है कि आपकी सड़को की मांग कम पड ग ई है। उन्होने कहा कि चार चीनी मिले मेरे पास हैलेकिन मैं मालिक नहीं हूं।मै किसानों को साथ लेकर काम करता हूं। हमारे यहां के किसान गन्ने के उत्पादन से लाखों रुपए कमाते हैं। उन्होंने बताया कि मैं बिहार कई बार आया हूं,यहां पानी है, जमीन अच्छी है तो चीनी मिले यहां क्यों बंद है।आज हमें किसाने की हालत सुधारनी है।हमारे देश में अनाज सरप्लस है। हम ग्लोबल इकॉनमी में हैं।इसमें डिमांड और सप्लाई के आधार पर दूसरे देश भाव तय करते हैं। भाव तय करने का अधिकार हमें नहीं है। हमें बहुत खुशी है हमारे किसान केवल अन्नदाता नहीं बल्कि किसान ऊर्जा दाता बन गए है।हमारे किसान ऊर्जा भी बनाते हैं।मेरे क्षेत्र में किसान बिजली उत्पादन करते हैं।मैं ट्रांसपोर्ट मंत्री भी हूं।
मैं चारों बड़ी कंपनियों से इस तरह की मोटरसाइकिले बनवाए हैं जो एथेनॉल पर चलती है जिसे किसान पैदा करते हैं।अब इस देश का ईंधन इस देश का किसान तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जब शिकागो धर्म सम्मेलन में गए थे तो वहां पर उन्होंने कहा था कि 18वीं सदी मुगलों की रही है,19वीं सदी अंग्रेजों की है। 20वीं सदी में अमेरिका सुपर पावर बना है और 21वीं सदी हिंदुस्तान की है।इस बात की भविष्यवाणी विवेकानंद ने पहले ही कर दी थी।
उन्होंने लोगो से पूछा कि क्या हमें विश्व गुरु नहीं बनना चाहिए, बनना है तो इसके लिए अच्छे नेता चाहिए अच्छे लोगों का चुनाव होना चाहिए अच्छी सरकार चाहिए काम करने वाली सरकार चाहिए। राजनीति पैसा कमाने का धंधा नहीं है सेवा भाव है।उन्होंने लोगों से अपील की की अच्छे लोगों को आप चुनिए।बिहार में तेजी से विकास होगा। बोलते हुए स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि 2014 के पहले बिहार में सड़कों की स्थिति बहुत खराब थी जब 2014 में एनडीए की सरकार बनी तो उन्होंने एन एच 531 तथा एन एच 331 जो की चलने लायक नहीं थी के निर्माण के लिए गडकरी साहब से अनुरोध किया।
उन्होंने तत्काल उसे 3 महीने में चलने लायक बनाने के लिए 80 करोड रुपए स्वीकृत कर दिए और बाद में इसका मजबूत व सुन्दर निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि उनके आग्रह पर माननीय मंत्री ने बनवार में तथा एकमा आमदाढी ढाला पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया है। इससे इन एन एच पर यात्रा सुगम हो ग ई है.कार्यक्रम का संचालन भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष उमेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में विधान पार्षद सच्चिदानंद राय, बंशीधर तिवारी युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल ने भी अपनी बात रखी।
					
							