सारण: चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ अनिल कुमार पीडियाट्रिशियन अवार्ड से सम्मानित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:   छपरा: चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर अनिल कुमार को पीडियाट्रिशियन अवार्डसे सम्मानित किया गया है। फिजिशियन संगठन ऑफ़ इंडिया एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, सारण के संयुक्त तत्वावधान में छपरा शहर के प्रसिद्ध फिजिशियन एवं रि – कंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ अनिल कुमार को छपरा के भाजपा विधायक डॉ सीएन गुप्ता द्वारा पीडियाट्रिशियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

 

डॉ अनिल कुमार चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के साथ साथ समाज सेवा में भी अपना अहम योगदान प्रदान करते रहते है। समय समय पर गरीब असहाय लोगों के लिए निःशुल्क चिकत्सा शिविर आयोजित कर इलाज करते रहते है और गरीब असहाय लोगों को आर्थिक सहयता के साथ ठंड में कंबल वितरण हो या साडी कपड़ा वितरण करते नजर आते है है।

- Sponsored Ads-

 

विधायक ने उनकी सराहना करते हुए कहा की डॉ अनिल जैसे लोगों समाज में अपने कार्य से एक अच्छा संदेश देने का काम करते है, और चिकत्सा की डोर को आम लोगों में बनाए रखने में अपना अहम योगदान में अपने आप को पीछे नहीं हटते है. इस मौके पर आईएमए सारण के अध्यक्ष डॉक्टर राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष डॉक्टर जसीमुद्दीन एवं सेक्रेटरी डॉ भानु प्रताप सिंह सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article