भागलपुर: भोला नाथ पुल विधुत संरचना शिफ्टिंग के कार्य हेतु आगामी बुधवार से 15 दिनों तक अपराह्न 01 बजे से 04 बजे तक विधुत आपूर्ति रहेगी बाधित ।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव ।बुधवार को जिलाधिकारी ने भोला नाथ पुल के समीप क्रियान्वित कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में यह तथ्य उभर कर सामने आया कि भोलानाथ पुल जो काफी पुराना है, ब्रिटिश काल से संबंधित है, इसके ऊपर आर.ओ.बी. की मांग बहुत सालों से की जाती रही है।जब 2022 में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भागलपुर में हुआ था तो उन्हे इस समस्या से अवगत कराया गया था। जिसकी स्वीकृत मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल दे दी गई थी।

 

तदनुसार ड्राइंग, डिजाइन और सभी प्रक्रिया अर्थात टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करते हुए विगत वर्ष से इस पर कार्य प्रारंभ हो गया है। जानकारी दी गई कि इस पर कार्य तेजी से पुल निर्माण निगम द्वारा संचालित किया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में जानकारी दी गई कि लगभग 27 पाईल का कार्य पूरा हो गया है। उसके ऊपर कैपिंग का काम भी चल रहा है। पी.क्यू.सी. रोड बनना (ऑल वेदर रोड) है ताकि पानी वगैरह के कारण रोड के खराब होने की समस्या रहती है तो वह नहीं हो। रोड के ढलाई का काम भी इस सप्ताह या अगले अगले सप्ताह से प्रारंभ हो जायेगा। इसमें 3 किलोमीटर नाला भी बनना है। जिसमें से 400 मीटर का कार्य पूरा हो चूका है।

- Sponsored Ads-

 

जानकारी दी गई कि बिजली के पोल शिफ्टिंग करने की आवश्यकता होगी।निरीक्षण के क्रम में यह तथ्य उभर कर समाने आया कि विधुत संरचना शिफ्टिंग के कार्य हेतु आगामी बुधवार से 15 दिनों तक अपराह्न 01 बजे से 04 बजे तक विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त के संदर्भ में ज्ञात हो पुल की लम्बाई 1232 मीटर, पहुंच पथ की लम्बाई 160 मीटर, नाला निर्माण कार्य 03 किलोमीटर में होना है। कार्य पूर्ण होने की तिथि 11 जून 2025 है। उक्त निरीक्षण पश्चात जिलाधिकारी ने स्मार्ट सीटी अन्तर्गत चल रहे कार्य यथा-मल्टी लेवलपार्किंग के अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति का अवलोकन किया। 8.50 करोड़ के लागत से बन रहे मल्टीलेवल कार पार्किंग का कार्य वर्तमान वर्ष फरवरी माह तक पूर्ण होने की संभावना है।

 

उक्त वर्णित संरचना में 39 दो पहिया वाहन एवं 44 चार पहिया वाहन समाहित करने की क्षमता से युक्त होगी। लगभग 15 मीटर उंचे भवन में सबसे उपरी तल पर ऑफिस, सभा कक्ष एवं अतिथि कक्ष की व्यवस्था होगी।उक्त वर्णित भवन के निर्माण से ट्रैफिक की समस्या निवारण में सहुलियत होगी। आई.सी.सी.सी. भवन निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने ट्रैफिक व्यवस्था संचालन हेतु आई.सी.सी.सी. में की गई व्यवस्था का अवलोकन किया एवम निरीक्षण क्रम में यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।शहर के कुछ स्थलो पर कैमरा खराब होने संबंधित जानकारी दी गई ,पर्यवेक्षण पश्चात इसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश स्मार्ट सिटी प्रबंधन को दिया गया है।

 

साथ ही कुछ स्थलों पर अकार्यशील सौलर लाईट को भी ठीक कराने का निदेश दिया गया है। निरीक्षण क्रम में आई.सी.सी.सी परिसर के साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण हेतु भी निदेशित किया गया है। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article