वैशाली भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप परिसर का किया अवलोकन,दिए आवश्यक निर्देश

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉ० संजय ( हाजीपुर)-मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय- सह- स्मृति स्तूप परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटक सुविधाओं, व्यवस्था एवं कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप से प्राचीन धातु स्तूप जाने के रास्ते का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने परिसर में स्थापित शिलापट्टों पर अंकित बौद्ध प्रतीकों के अर्थ एवं उपदेशों का भी अवलोकन किया।

इसके साथ ही स्मृति स्तूप के भूतल पर स्थापित महात्मा बुद्ध की पूजा-अर्चना कर राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वैशाली ऐतिहासिक एवं पौराणिक भूमि है। बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय- सह-स्मृति स्तूप का निर्माण बहुत ही अच्छे ढंग से कराया गया है। परिसर को पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी काफी अच्छा बनाया गया है ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को सुखद अनुभव हो। उन्होंने कहा कि यह स्थल न केवल वैशाली को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करेगा, बल्कि पर्यटन, संस्कृति एवं रोजगार को भी बढ़ावा देगा।

- Sponsored Ads-

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा भगवान बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का विकास कराया गया है तथा बौद्ध पर्यटन स्थलों को एक सर्किट के रूप में जोड़ा गया है जिससे आने वाले पर्यटक राजगीर, पटना, वैशाली, केसरिया स्तूप एवं पश्चिमी चंपारण होते हुए कुशीनगर तक यात्रा कर सकते हैं।मुख्यमंत्री के वैशाली भ्रमण कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पदाधिकारी, वैशाली, वर्षा सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रशासनिक व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा कुल 125 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी।जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पेयजल, चिकित्सा, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग एवं वीआईपी मूवमेंट सहित सभी आवश्यक व्यवस्था के लिए दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त कर दायित्व निर्धारित किया गया था। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम से पूर्व सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे तथा कार्यक्रम के दौरान भी स्वयं लगातार व्यवस्था की मॉनिटरिंग करती रहीं।

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयास से मुख्यमंत्री का वैशाली भ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी, विधायक, सिद्धार्थ पटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव, अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव, कुमार रवि, कला, संस्कृति विभाग के सचिव, प्रणव कुमार, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त, गिरिवर दयाल सिंह, जिला पदाधिकारी, वैशाली, वर्षा सिंह, पुलिस अधीक्षक वैशाली, विक्रम सिहाग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment