सुल्तानगंज: शिक्षा मंत्री के रामचरित मानस पर बयान को लेकर इस्तीफा की मांग

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव सुल्तानगंज डेस्क:सुलतानगंज: भारतीय जनता पार्टी सुलतानगंज नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर के हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ राम चरित्र मानस एवं मनुस्मृति पर दिये विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह हिंदुओं के आस्था पर कुठाराघात है,तुष्टीकरण की मानसिकता से ग्रसित है.भाजपाई ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा की मांग किया.

 

कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण कुमार चौधरी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी संजय कुमार चौधरी, नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी, कपिलकांत, चंदन कुमार, शैलेश कुमार, राजेश चौधरी, रमेश मंडल, विजय निराला, अशोक चौधरी, अमर भारती, रमन झा आदि ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री से शिक्षा मंत्री से इस्तीफा ले लेने की मांग किया.

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article