सारण: आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा के प्रयोग करने के विरोध में म्युनिसिपल चौक छपरा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। इस पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बोला कि बिहार के मुखिया का दिमागी संतुलन खो गया है, इसलिए महिलाओं के प्रति ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं

 

क्योंकि गांव की जाहिल से जाहिल लोग ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करेंगे। नीतीश कुमार समझ गये है कि हमारा अब समय गया है इसलिए ऐसी वैसी अनाप-शनाप भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। हमारी पार्टी उनके प्रयोग की गई भाषा का करी निंदा करती है। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बबलू मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि नीतीश कुमार का अब उम्र हो चुका है इसलिए उनको अब सत्ता का लोभ छोड़ देना चाहिए, क्योंकि हर व्यक्ति को किसी उम्र पर रिटायरमेंट होती है। अब उनका भी उम्र हो चुका है इसलिए उनको अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए ।

- Sponsored Ads-

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष तारा देवी, गायत्री देवी, मनोज कुशवाहा, जिला महामंत्री शत्रुघन भक्त, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, मुख्य प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान कार्यालय मंत्री अर्द्धेन्दु शेखर,किसान मोर्चा महामंत्री अशोक कुमार, ममता मिश्रा, राजकुमार मांझी, उपाध्यक्ष ददन सिंह, जितेंद्र सिंह, मंत्री हरेश्वर सिंह, श्याम बिहारी सिंह, डॉ विकास गुप्ता, मीरा देवी, उमाकांत पांडे, संजय वारशी, विनोद सिंह सुशील सिंह, अखिलेश सिंह, जितेश कुमार, के साथ साथ में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article