अररिया: भरगामा में झमाझम बारिश में हुई ईद उल अजहा की नमाज…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

वरीय संवाददाता अंकित सिंह /बिहार न्यूज़ लाइव अररिया डेस्क:  अररिया. गुरुवार को भरगामा प्रखंड के सबसे बड़ी ईदगाह वीरनगर बिषहरिया में ईद उल अजहा की नमाज झमाझम बारिश में पुरे अकिदत के साथ अदा किया गया। मौसम के बदले मिजाज और झमाझम बारिश ने ईद उल अजहा की खुशी में पानी फेर दिया।

 

जानकारी के मुताबिक ईद उल अजहा की नमाज पुर्व निर्धारित समय के मुताबिक 8 बजे मदरसा दारूल कुरान वीरनगर के हेड मुदर्रिश मौलाना कारी अनीस उर रहमान साहब ने पढ़ाई, इस अवसर पर मौलाना कारी अनीस उर रहमान साहब ने कहा कि कुर्बानी हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत है। जिलहिज्जा की दसवीं तारीख को पुरी दुनिया के मुसलमान पुरी अकिदत के साथ मनाते हैं। ईद उल अजहा की नमाज अदा करने के बाद अपना अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव असलम बेग ने कहा कि समाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद उल अजहा की नमाज अदा किया गया है।

- Sponsored Ads-

 

एक दुसरे से गले मिलकर बधाई और शुभकामनाएं दिया गया है। ईद उल अजहा की नमाज मौसला धार बारिश के वजह से विभिन्न मस्जिदों में भी नमाज अदा किया गया। मनौवर जामे मस्जिद में मौलाना मिनतुल्ला साहब ने पढ़ाई है। अकिदत मंदो ने विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी के एहतमाम में लग गए हैं।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article