दिल्ली में संगत -पंगत व भोजपुरी चिंतन कार्यक्रम में एकमा के गायक रामेश्वर गोप सम्मानित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

—————–
गोप ने चित्रगुप्त देव और भिखारी ठाकुर के गीतों की प्रस्तुति दी
——–
एकमा।साक्षरता दिवस पर हिन्दुमहासभा भवन दिल्ली में आयोजित संगत -पंगत व भोजपुरी चिंतन कार्यक्रम में एकमा सारण के लोक गायक रामेश्वर गोप को सम्मानित किया गया।पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा,हिन्दुमहासभा के चर्चित संत चक्रपाणी जी महाराज व दिल्ली के सांसद व अभिनेता गायक मनोज तिवारी ने गायक गोप के गायन की सराहना करते सम्मानित किया।

मौके पर भारी संख्या में उपस्थित भोजपुरिया समाज के बीच गायक गोप ने कलम दवात के देवता चित्रगुप्त महाराज व भिखारी ठाकुर की रचनाओं पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम में चर्चित गायिका मनीषा श्रीवास्तव,सृष्टि श्रीवास्तव,भोला पांडेय आदि गायक कलाकारों के अलावे विदेशी मेहमान के तौर पर उपस्थित मिरीशस निवासी व टुबेगो ,सुरीनाम सहित विभिन्न देशों के राजदूत रह चुके पूर्व राजदूत चंद्रदत सिंह व उनकी पत्नी अनिता चंद्रदत्त सिंह ने भी भोजपुरी गीतों का गायन कर लोगों को आत्मविभोर कर दिया।संचालन प्रसिद्ध कवि गीतकार एंकर मनोज भावुक ने किया।

- Sponsored Ads-

Share This Article