मशरक में एनडीए प्रत्याशी केदारनाथ सिंह के चुनाव प्रधान कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सारण/मशरक

मशरक प्रखंड के अलग-अलग जगहो पर 115- बनियापुर विधान सभा के एनडीए प्रत्यासी केदारनाथ सिंह के चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ। इस दौरान मशरक बरहिया टोला स्थित उनके आवासीय परिसर में प्रधान चुनाव कार्यालय खोला गया।

- Sponsored Ads-

इसके अलावे मशरक के डुमरसन बाजार और दुमदुमा मे चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया गया।

मौके पर एनडीए घटक दल के भाजपा, जदयू, लोजपा, हम एवं उपेन्द्र कुशवाहा पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता दमखम से एकजुट दिखे। उक्त अवसर पर पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के अनुज व एनडीए प्रत्यासी केदारनाथ सिंह के अलावे जिला भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष उमेश तिवारी, उपाध्यक्ष पंडित रमाशंकर मिश्र शांडिल्य, उपाध्यक्ष त्रिभुवन तिवारी, मंडल भाजपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रमाधार सिंह, लोजपा नेता बसंत सिंह, मुखिया छोटे प्रसाद सिंह, कर्णकुदरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली, चन्द्रमा सिंह, पंडित पप्पु तिवारी, पार्षद राजेश तिवारी, प्रदेश युवा जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष केदारनाथ सिंह के पुत्र ऋतुराज सिंह अधिवक्ता सहित बड़ी संख्या में एनडीए घटक दल के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment