मुंगेर: न्यायालय कर्मी को दी गई भावभीनी विदाई

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 बिहार न्यूज़ लाइव मुंगेर डेस्क व्यवहार न्यायालय में अंतिम दिन सेवा दे रहे हैं सहायक विपिन कुमार वर्णवाल एवं परिचारी उमेश शर्मा को भावभीनी विदाई दी गई. गुरुवार को न्यायालय परिसर में बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं मनीष कुमार सिंह ने बताया कि विपिन कुमार वर्णवाल एवं उमेश शर्मा का कार्यकाल सरल, बेहतर रहा है.

 

मुख्य अतिथि कार्यालय अधीक्षक व्यवहार न्यायालय दिनेश रजक गीता प्रदान कर उनके दीर्घायु का कामना किया है वही,संघ के अध्यक्ष विपिन कुमार एवं सचिन सौरव कुमार ने सम्मान पत्र दिया इस मौके पर न्यायालय कर्मी माधव सिंहा, अमरजीत कुमार ,पीयूष कुमार, अभिषेक कुमार, रामविलास कुमार, भागीरथ प्रसाद, सुशांत कुमार ,तनु मुखर्जी, राजेंद्र राम, सतीश सिंह ,सुब्रत कुमार सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे .

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article