सारण: सेवानिवृत चिकित्सक को दी गई भावभीनी विदाई इसुआपुर….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: सीएचसी इसुआपुर के परिसर में शनिवार को एपीएचसी कुम्हैला में कार्यरत डॉक्टर ठाकुर सत्येंद्र कुमार सिंह के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वे 14 वर्षों से कुम्हैला में पदस्थापित थे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रीति कुमारी के गाए स्वागत गीत से हुई। कार्यक्रम का अध्यक्षता पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विजय किशोर प्रसाद तथा संचालन प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने किया। ।।

 

सीएचसी इसुआपुर की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर तूलिका कुमारी ने कहा कि डॉक्टर सत्येंद्र बाबू ड्यूटी के प्रति वफादार, कर्तव्यनिष्ठ तथा आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। वहीं उनके मार्गदर्शन को अपनाने की बात कही तथा उन्हें दीर्घायु की शुभकामना दी। रिटायर्ड चिकित्सक को अंग वस्त्र, फूल माला, छाता, डायरी, शाल तथा अन्य सामान देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ अमित कुमार प्रभाकर, डॉक्टर रेखा प्रसाद, अनिल कुमार ,मनोज कुमार सिंह ,रंजन कुमार सिंह, एएनएम प्रियंवदा कुमारी,सुषमा कुमारी व अन्य स्वास्थ्यकर्मी थे।

- Sponsored Ads-

फोटो – चिकित्सक के विदाई समारोह में उपस्थित चिकित्सक व गणमान्य लोग।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article