भागलपुर: सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क अकबरनगर::नगर पंचायत अकबरनगर के सभागार कक्ष में गुरुवार को सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई।इस बाबत नप अध्यक्ष किरण देवी ने बताई की गुरुवार को नगर पंचायत अकबरनगर के सभागार कक्ष सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में डी वाटरिंग मशीन एक अदद एवं टिपर दो अदद निविदा के तकनीकी मूल्यांकन पर सभी सशक्त अस्थाई समिति के सदस्यों के समक्ष विस्तार पूर्वक बातें रखकर विचार किया। बैठक में विचार एवं समीक्षा के बाद डी–वाटरिंग मशीन एक अदद एवं टीपर दो अदद जेम–पोर्टल से खरीदने की स्वीकृति दीं गई। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र यादव, नप उपाध्यक्ष एवं सशक्त स्थाई समिति के सदस्य सहित नप के कर्मी मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article