- Sponsored Ads-
फोटो।पहली खेप रवाना करते अधिकारी
बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: दरियापुर।रेल पहिया कारखाना बेला से नवनिर्मित ई एम यू(इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) पहिया का आपूर्ति शुरू हो गया।इसका पहला खेप में मध्य रेलवे के सानपारा तथा पूर्व रेलवे के हालिसहर के लिए 117 पहिया लेकर जा रहे वाहन को मुख्य यांत्रिक अभियंता राकेश गौतम के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस पहिया का व्यास 955 मिली मीटर तथा वजन 423 किलोग्राम होता है।
- Sponsored Ads-
विदित हो की इस प्रकार के पहिया का निर्माण गत माह से शुरू किया गया था,और एक माह पूरा होने से पूर्व ही आपूर्ति भी शुरू कर दी गई।ऐसे में इस कारखाना के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यहां पूर्व से अन्य तीन प्रकार के पहिया का भी निर्माण होता है।
- Sponsored Ads-
