राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचने के लिए सनातन एकता जरूरी :अरुण

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


छपरा :राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में हिंदू सम्मेलन कटरा बाजार बहुरिया पैलेस में वैदिक मंत्रोच्चार आचार्य विमलेश तिवारी, आचार्य महेश मिश्रा पंडित अरुण पुरोहित आचार्य अशोक मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सामूहिक हवन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ में हजारों महिलाएं पुरुष बच्चों की उपस्थिति रही।

मंचासीन रागिनी कुमारी उप महापौर मातृशक्तिओम शांति बहन, धर्मनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी धन कुमार तिवारी, अरुण पुरोहित विश्व हिंदू धर्म प्रचारक, मुख्य वक्ता अवध किशोर मिश्रा सारण विभाग सेवा प्रमुख, सरदार राजू सिंह एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह पूर्व प्राचार्य मंच संचालन रणजीत कुमार ने किया। इस अवसर पर मनोज बिहारी एवं नारायण जी की भजन की प्रस्तुति की।

- Sponsored Ads-

अरुण पुरोहित धर्म प्रचारक ने हनुमान चालीसा पुस्तक उपलब्ध कराई । अरुण पुरोहित ने हिंदू सम्मेलन की आवश्यकता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के कार्य का विवरण एवं आगामी 25 वर्षों में उसे क्या करना है पर प्रकाश डाला। अरुण पुरोहित ने कहा राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचने के लिए सनातन एकता जरूरी । जिस तरह आज के सम्मेलन में जैन धर्म ,बौद्ध धर्म ,सिख धर्म के लोग के साथ विभिन्न संप्रदाय जाति से लोग एकत्रित होकर के हिंदू सम्मेलन में अपने विचार रखें इसी एकता को मजबूत करना है।

मुख्य वक्ता अवध किशोर मिश्रा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांच परिवर्तन को विस्तार से बताया। सामाजिक सद्भाव, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक बोध एवं स्व का भाव। पांच परिवर्तन के द्वारा भारत विश्व गुरु बनेगा एवं पूरे विश्व में शांति स्थापित होगी। मदन मोहन सिंह,उदय प्रताप सिंह मुन्नाजी ,राकेश बाबा, डॉ कविता सिंह, किरण गुप्ता डॉ राकेश सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता ,चरण दास ,शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता चतुरी जी दिलीप पोद्दार वैगरह प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment