भागलपुर: हर भाजपा कार्यकर्ता कैलाशपति मिश्र के संकल्पों को आत्मसात करेगी :-संतोष कुमार

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय रानी तालाब में बिहार प्रदेश के भीष्म पितामह से अलंकृत एक अभिभावक के रुप में प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व श्रद्धेय स्व.कैलाशपति मिश्र की पुण्य तिथि पर 48 जनसंघ एवं भाजपा के कार्यकर्ता का सम्मान एवं जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन

 

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में किया गया। जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ गणों ने अपने अनुभव को साझा किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।विद्यान परिषद सदस्य डॉ एनके यादव ने कहा की कैलाशपति मिश्र ने अपने सिद्धांत से कभी भी समझौता नहीं किया और आजीवन भाजपाई रहे। वे अद्भुत प्रतिभा के धनी थे और पहले जनसंघ फिर भाजपा को सींचकर पार्टी को एक मुकम्मल ऊंचाई तक पहुंचाया।कहलगॉव विधायक पवन यादव ने कहा की भाजपा के लिए संपूर्ण जीवन का समर्पण कर दिया। हम सभी भाजपाइयों को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। वहीं उनके बताए मार्गों का अनुसरण करने का संकल्प लेना चाहिए।

- Sponsored Ads-

 

उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की उनके जीवन पर प्रकाश डाला कहा कि वे भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाते हैं उनके बारे में शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।स्व. मिश्र ऐसी विभूति थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन पार्टी के कार्यो के लिए समर्पित कर दिया। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में हमारी सरकार है,

 

यह सुअवसर हमें कैलाशपति मिश्र जैसे अनेक मनीषियों के योगदान से प्राप्त हुआ है। इन मनीषियों ने नींव के पत्थर की तरह कार्य किया है।भारतीय जनता पार्टी आप सभी महान विभूतियों के बलिदान त्याग और आपने तिल तिल जलकर पार्टी की सेवा की है पार्टी को आगे बढ़ाया है उसके लिए हम सब लोग आपके कृतज्ञ हैं आपका सबका आशीर्वाद सदा हम लोगों को मिलता रहे और पार्टी सदा आगे बढ़ती रहे।कैलाश पति मिश्र के सपनों को साकार करने में भाजपा के सभी कार्यकर्त्ता लगे हुये है। बिहार में भाजपा की बढ़ती ताकत से सत्ताधारी दल भयभीत है।

 

2024 और 2025 के चुनावों में जनता राज्य में भाजपा को ही आशीर्वाद देगी।जिला प्रवक्ता सह कार्यक्रम प्रभारी कुमार श्रवण ने कहा कि बिहार भाजपा के दधीचि और भीष्म पितामह जैसे उपनामों से संबोधित किए जाने वाले पुरोधा कैलाशपति मिश्रा जी भाजपा के सबसे प्रेरणादायी लोगों में से एक रहे हैं।कार्यक्रम क़ो जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह,पवन मिश्रा,बंटी यादव,नभय चौधरी, नरेश मिश्रा, प्रीति शेखर,अभय वर्मन ने भी सम्बोधित किया।

मंच संचलान जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मिडिया प्रभारी प्रकाश साह ने किया।इस कार्यक्रम में अंजना प्रकाश, उमाशंकर,विजय कुशवाहा, योगेश पांडेय, अभय घोष, राजेश टंडन, विकास कर्ण सुनीता गोस्वामी,जिला मिडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, पंकज सिंह, इंदुभूषण, विनोद सिन्हा,आरती यादव,गोपाल मंडल,विनीत भगत, सुनील सिंह,निरंजन चंद्रवंशी, आशीष सिंह, प्रतिक आनंद, गिरीश चौधरी, चंदन पांडेय, ओम भास्कर,प्रणव दास,जिया गोस्वामी,रितेश घोष, नंदकिशोर हरि, अभिनव कुमार, प्रीति पांडेय,बैद्यनाथ मंडल,श्रवण कुशवाहा,ज्ञानदीप, संगीता सिन्हा, निरंजन साह,लक्ष्मी कुशवाहा, अनुन्दा,चंदन यादव, मनोरंजन मिश्रा,संजय चौधरी, राजीव साह,प्रीति प्रसाद,सरिता,अनीता सिन्हा, लक्ष्मी साह,सुनीता,सरिता, शशिकला,अंजली घोष, बुदिनाथ कुशवाहा, शांति आशीष अवस्थी आदि उपस्थित होकर चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article