- Sponsored Ads-
बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: दरियापुर।प्रखंड मुख्यालय में फेयर प्राइस एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में संघ के सदस्यों ने सरकार पर कई गम्भीर आरोप लगाया।वक्ताओं ने कहा कि सरकार डिलरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।उनकी मांगों को नजरंदाज किया जा रहा है।
इसलिए सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा।बैठक में आगामी 30 अक्तूबर को पटना होने वाले डीलर संघ की राज्यस्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से भाग लेने का निर्णय लिया गया।
- Sponsored Ads-
अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की। वहीं बैठक में मुख्य रूप से श्याम बिहारी सिंह,श्रीराम पाण्डेय,तेजनारायण सिंह,विरेंद्र कुमार सिंह,बच्चू दास,गजेंद्र बैठा आदि ने भाग लिया।
- Sponsored Ads-
