भागलपुर: विदाई समारोह आयोजित…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क अकबरनगर:  अकबरनगर थाना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के स्थानांतरण के बाद रविवार को विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दिया गया। साथ ही थाना में पदस्थापित एसआई संतोष कुमार वर्मा के सेवानिवृत्ति के मौके पर उन्हें भी अंग वस्त्र एवं फूलमाला पहना कर सम्मानित किया गया।

 

गौरतलब हो कि अकबरनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का स्थानांतरण कजरैली थाना में किया गया है। जिसके बाद रविवार को कजरैली थाना का पदभार लेने के लिए अकबरनगर से गए। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने फूलमाला पहना अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया। थाना मे पदस्थापित एसआईं संतोष कुमार वर्मा सेवानिवृत हो रहे हैं। सेवानिवृत होने के मौके पर भी उन्हें भी फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

 

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे एसआईं संतोष कुमार वर्मा काफी मिलनसार एवं अच्छे स्वभाव के थे। उन्होंने पुलिस विभाग में अच्छा काम किया है। सेवानिवृत्ति होने पर उनके स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना किया। इस मौके पर अकबरनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार, खेरैहिया पंचायत के मुखिया अनिल कुमार, जितेंद्र यादव, थाना के एसआई रामाशीष, मृत्युंजय कुमार, एएसआई अनिल कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article