सारण: इसुआपुर में सेवानिवृत शिक्षक का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: इसुआपुर । प्रखंड के यूएमएस आतानगर के प्रांगण में एक समारोह आयोजित कर सेवानिवृत प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार सिंह का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

 

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामकुमार सिंह की अध्यक्षता तथा पूर्व प्रधानाध्यापक मोहम्मद इशहाक अंसारी के संचालन में प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र राम, इमाम अली, संजय सिंह, अरुण कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, उपदेव राम, धीरज मांझी, कुमारी अनामिका, रिंकू कुमारी, रीना कुमारी, मिथिलेश कुमार सिंह, शुभ्रा शालिनी, श्वेता शालनी, अफ़रोज़ आलम व अन्य ने अपने संबोधन में रिटायर्ड शिक्षक सुभाष कुमार सिंह को एक कुशल प्रशासन, ड्यूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ट, मिलनसार,मृदुभाषी तथा आदर्श व्यक्तित्व का धनी बताया।

- Sponsored Ads-

 

यूएमएस आतानगर के शिक्षकों ने कहा कि पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में सुभाष सर के कुशल मार्जिन मार्गनिर्देशन में हम लोगों को शिक्षण कार्य से सबंधित बहुत कुछ सीखने को मिला है। पूर्व में ब्यास विपिन बिहारी के गाए स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वहीं अवकाश प्राप्त शिक्षक को अंग वस्त्र, शॉल, छाता, गमछा, कलम, डायरी व अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

फोटो – इसुआपुर में रिटायर्ड शिक्षक को सम्मानित करते लोग।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article