भागलपुर: निवर्तमान थानाध्यक्ष को दी गई विदाई

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क अकबरनगर: अकबरनगर थाना परिसर में रविवार को वर्तमान थानाध्यक्ष प्रिय रंजन क़े स्थानांतरण क़े उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी।इस दौरान क्षेत्र के नप अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान सभी ने थानाध्यक्ष प्रिय रंजन के कार्यकाल को सराहा।क्षेत्र क़े लोगो ने बताया कि प्रिय रंजन के रहते हम सभी को कभी असामाजिक तत्वों का भय नही सताया। इनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हुई।

 

लोगो ने कहा कि थानाध्यक्ष ने पुलिस पब्लिक रिलेशन को मजबूत किया। पुलिस, प्रशासन एवं पब्लिक के बीच जो सामंजस्य बना वह उसे कायम रखा जाना चाहिए।इसके पूर्व उपस्थित गणमान्य लोगों ने थानाध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर माला पहनाया और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।इस दौरान थाना क़े एसआई रामाशीष कुमार, रमेश चौधरी, एएसआई अनिल कुमार, आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार सिंटू कुमार आदि कई लोग मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

 

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article