भागलपुर: नम आंखों से दी गई मां दुर्गा को विदाई

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क अकबरनगर:

दस दिनों से दुर्गा पूजा की धूम के बाद बुधवार को मां दुर्गा को नम आंखों के साथ विदाई दी गई।अकबरनगर, खेरैहिया में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को अगले बरस जल्दी आना के जय जयकारो व नम आंखों के साथ देर रात तक अपने-अपने विसर्जन स्थल पर कर दी गयी।

- Sponsored Ads-

 

विसर्जन जुलूस बुधवार को दोपहर बाद निकाला गया।जो देर शाम तक क्षेत्र के क्षेत्र के विभिन्न स्थलों से गुजरा। इस दौरान मां दुर्गा की विदाई महिलाओं ने परंपरागत तरीके से किया। पूजा पंडालों में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमते हुये निकले।

 

विसर्जन यात्रा अकबरनगर के आदि क्षेत्रों का भ्रमण का किया।इस दौरान चौक चौराहा पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मां के विसर्जन यात्रा में साथ-साथ पुलिस वालों के जवान चल रहे थे। प्रतिमा का विसर्जन कराने के लिये पुलिस पूरी तरह से सजग थी।विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article