भागलपुर: मछली पालन कर किसान बढ़ा सकते हैं अपनी आमदनी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क अकबरनगर::

नगर पंचायत अकबरनगर के श्रीरामपुर गांव पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना-2 के तहत सोमवार को किसानों के साथ एक चौपाल लगा मत्स्य पालन कर अपने आमदनी को बढ़ाने संबंधी जानकारी दिया गया। इस संबंध में सुल्तानगंज शाहकुंड क़े प्रभारी मत्स्य विकास पदाधिकारी ने मत्स्य पालन से जुड़े लाभ एवं अन्य तथ्यों की संपूर्ण जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि चौर विकास को देखते हुए किसानों को मत्स्य उत्पादन कर अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। अकबरनगर के चौर बहियार क्षेत्र में लगभग साल भर में एक ही फसल की उपज होती है।

- Sponsored Ads-

 

जिससे किसानों को उतनी आमदनी नहीं हो पाती है।मत्स्य उत्पादन कर किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकती है। कम लागत में बढ़िया मुनाफे की वजह से मछली पालन ग्रामीणों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहा है। इस कारोबार की ओर बड़ी संख्या में किसानों का रुझान बढ़ा है। इस बीच सरकार भी मछली पालन की शुरुआत करने वाले किसानों को बंपर सब्सिडी मुहैया करा रही है। किसानों को उन्होंने बताया कि साल भर में एक ही उपज के बाद लगभग समय खेत से हमें कोई आमदनी नहीं आती है।

 

अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन एक बेहतर जरिया है।खेत मे तालाब का निर्माण कर जीरा डालकर या मछली पालन कर लाखों लाख रुपए का मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए सरकार सब्सिडी भी देती है। उन्होंने कहा कि किसानों के बीच बैठक कर मत्स्य उत्पादन की जानकारी देकर चौर बहियार क्षेत्र के विकास की ओर अग्रसर करना एवं किसानों के मुनाफे को दोगुना करना लक्ष्य है। इस दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीकृष्ण कन्हैया, मत्स्य प्रसाद पदाधिकारी शशि रंजन, सुल्तानगंज के प्रभारी मत्स्य विकास पदाधिकारी सोनू कुमार, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article