मधेपुरा: कृषि प्रदर्शनी में सब्जी, फल और औषद्यीय पौधों की खेती करने वाले किसान पुरस्कृत।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 बिहार न्यूज़ लाईव मधेपुरा डेस्क: जिला संवाददाता रंजीत कुमार / मधेपुरा : महाशिवरात्रि पर सिंहेश्वर में कृषि विभाग की ओर से कृषि प्रदर्शनी सह किसान मेला का आयोजन आठ से 16 मार्च तक किया गया। कृषि प्रदर्शनी में अपने फसलों के साथ भाग लेने वाले बेहतर किसानों का चयन कर पुरस्कृत किया गया। चयनित किसानों को जिला कृषि पदाधिकारी पूनम कुमारी और आत्मा के उप परियोजना निदेशक मनोज कुमार के द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि प्रदर्शनी में किसानों के द्वारा सब्जी,फल, फूल और औषद्यीय पौधों को लाया गया था। इसमें 24 तरह के सब्जियों की प्रदर्शनी किसानों के द्वारा लगाई गई थी। वहीं नौ तरह के फलों को प्रदर्शनी में लाया गया था। दो तरह के फूल की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसके अलावे पांच तरह के औषद्यीय फसलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने 40-40 किसानों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया गया। इसके अलावे दो किसानों को

सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

- Sponsored Ads-

:प्रदर्शनी में किसानों को किया गया वोट देने को जागरूक।

कृषि विभाग की ओर से आयोजित कृषि प्रदर्शनी में शामिल किसानों को जहां आधुनिक तरीके से कृषि कार्य करने को बढ़ावा दिया गया। वहीं लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से मतदान करने को लेकर जागरूक किया गया।

 

इसको लेकर किसानों को शपथ भी दिलाई गई। मालूम हो मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा ग्रामीण इलाकों में किसानों को वोट देने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। मौके आत्मा के पंकज कुमार सहित कई मौजूद थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article