सिवान: हिस्से की जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव/ सिवान डेस्क: स्थानीय थाना क्षेत्र के तिवारी टोला में हिस्से की जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित व्यक्ति उक्त गांव निवासी राम आशीष यादव है।

 

उसने बताया कि दो दिन पूर्व में उसके हिस्से की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जबरन झोपड़ी डालकर कब्जा किया जा रहा था। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो सभी ने उसके ऊपर लोहा के सरिया एवं हाथ से मारपीट कर घायल कर दिया।

- Sponsored Ads-

 

आसपास के लोगों द्वारा बीच बचाव किया गया। घायल का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। वहीं पीड़ित ने। थाने में आवेदन देकर राजू यादव, राजन यादव, राजकुमार यादव, अनिल यादव, अनीत यादव एवं मुन्ना यादव सहित छः लोगों को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article