सारण: फाईलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत 10 फरवरी से होगी : सिविल सर्जन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

फाईलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत 10 फरवरी से होगी : सिविल सर्जन

डॉ दिलीप ने कहा आशा दीदी घर-घर दवा खिलाएगी, सरकारी विद्यालय में भी बच्चों को दवा दी जाएगी

- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  छपरा। फाईलेरिया बीमारी का प्रकोप जल – जमाव से उत्पन्न मच्छर से होता है, जनहित में यह रोग नहीं हो, इसके लिए दवा दी जाती है, आगामी 10 फरवरी से इस अभियान का शुभारंभ होगा। उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ सागर दुलार सिन्हा ने सोमवार को स्थानीय सदर अस्पताल के मलेरिया विभाग द्वारा राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलक कार्यक्रम सर्वजन दवा वितरण अभियान 2024 के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय मीडिया उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। सिविल सर्जन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में मीडिया की अहम भूमिका है, उन्होंने दवा वितरण अभियान में शामिल कर्मियों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में दवा रोगी को नहीं देंगे बल्कि रोगी को खाने के बाद दवा खिलाना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए तीन दवा दी जाती है, जागरुकता कमी से बिहार में बढ़ोतरी हुई है, किसी भी आदमी को फिर से यह रोग नहीं हो इसके लिए दवा लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर साल अभियान चलाया जाता है, इससे सारण में फाईलेरिया बीमारी में कमी आई है।

 

इस अवसर पर जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉक्टर दिलीप कुमार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 10 फरवरी से शुरू हो रहे फाईलेरिया उन्मूलन अभियान की तैयारी की जा चुकी है, इस बार 17 दिनों का अभियान चलेगा। इस अभियान की सत प्रतिशत सफलता के लिए इस बार शिक्षण संस्थान को प्रथम चरण में पॉइंट बनाया गया है। हर वार्ड एवं ग्रामीण क्षेत्र के गांव में विद्यालय में बच्चों को मिड डे मील खाने के बाद दवा खिलाने की व्यवस्था की गई है। डॉ दिलीप ने यह भी बताया कि और इसकी पहचान के लिए दोबारा दवा नहीं दी जा सके इसके लिए दवा खिलाने के बाद मार्कर से तर्जनी उंगली पर मार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस रोग की पहचान नाईट सर्वे से इस संभव हो पाता है, यह रात में ही एक्टिव होता है।

 

पहले की अपेक्षा फाईलेरिया जैसे बीमारी को लेकर लोगों में जागरूकता आई है, और रोगी की संख्या में भी कमी आई है। उन्होंने आम लोगों से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि इस दवा का कोई साईड इफेक्ट नहीं है, आम लोगों के सहयोग और सफलता पर ही एमडीए अभियान सफल होगी। इस अवसर पर विभाग के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article