- Sponsored Ads-
भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। जिला प्रशासन द्वारा जिले में आग पर काबू एवं जागरूकता अभियान चला कर जागरूक किया जा रहा है।
वही शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे के करीब स्थानीय सैंडिस कंपाउंड में आग लग गई। आग लगने के बाद सुरक्षा गार्ड द्वारा बाल्टी से पानी लाकर बुझाने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद सुरक्षा गार्ड ने आग को बुझा पाया।
- Sponsored Ads-
हालांकि कुछ सुरक्षा गार्ड ने आग की रफ्तार को रोकने के लिए सूखे पत्ते को किनारे करते नजर आए जिससे कि आग आगे फैल न सके।हालांकि हवा के तेज रफ्तार के कारण आग फैलने से बड़ी घटना घट सकती थी और हरे भरे पेड़ भी इसके चपेट में आ सकते थे।पर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
- Sponsored Ads-