सारण: पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव की पहली पुण्यतिथि आयोजित…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

फ़ोटो पुण्यतिथि पर पहुचे अतिथि

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: माँझी। माँझी के पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को उनके आवासीय परिसर में आयोजित समारोह में अनेक गणमान्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे लोगों ने स्व यादव के ब्यक्तित्व एवम कृतित्व पर प्रकाश डाला। नेताओं ने स्व यादव को माँझी का गांधी बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। बता दें कि स्व यादव माँझी से दो बार विधायक चुने गए थे। पिछले वर्ष उनका निधन हो गया था। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में माँझी के विधायक डॉ सत्येन्द्र प्रसाद यादव,पूर्व एमएलसी प्रत्यासी व बरिष्ठ राजद नेता सुधांशू रंजन, मुखिया मुन्ना साह,पूर्व मुखिया क्रमशः सत्य नारायण प्रसाद यादव,श्री राम राय, मुखिया प्रतिनिधि शिला राय,पूर्व उप प्रमुख संजय यादव, ई सौरभ सन्नी,रंजन शर्मा,राजेश पाठक,सुभाष यादव,बीरेन्द्र यादव,तूफानी यादव,सुरेश यादव, चन्द्रमा यादव,रामचन्द्र यादव तथा नागेन्द्र ठाकुर समेत अनेक गणमान्य शामिल थे। इस अवसर पर आयोजित प्रीति भोज में सैकड़ों लोग शामिल हुए। समारोह का संचालन पूर्व विधायक के पुत्र संदीप रौशन ने किया।

- Sponsored Ads-

पूर्व विधायक के सम्मान में हुआ सत्संग कार्यक्रम।

माँझी नगर पंचायत के चैनपुर में पूर्व विधायक की पुण्यतिथि के अवसर पर ईश्वरीय ब्रम्ह विद्या योग संस्थान के सदस्यों ने सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें वाराणसी से पधारे उपडेष्ठा गौतम दुबे ने जीवन और मृत्यु के रहस्य की चर्चा की। सत्संग कार्यक्रम को जगदीश सिंह,उदय प्रताप सिंह,महातम प्रसाद ने भी सम्बोधित किया। सत्संग कार्यक्रम का संचालन बीरेन्द्र यादव ने किया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article