अजमेर: पुष्कर सरोवर में मछलियों के मरने का दौर शुरू….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

पुष्कर सरोवर में मछलियों के मरने का दौर शुरू

 *नई तीर्थ संरक्षण उप विधियां 2023 बेअसर

- Sponsored Ads-

*कानून बना दिए जाते है ,पालना कराने  वाले कही दिखाई नहीं देते

 

 

बिहार न्यूज़  पुष्कर डेस्क: /अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) तीर्थराज पवित्र पुष्कर सरोवर में निरंतर डाली जा रही खाद्य सामग्री के कारण तथा हर दो चार  दिनों के अंतराल में सरोवर में जा रहे सीवरेज के गंदे पानी से सरोवर का जल प्रदूषित होकर  मछलियाँ आये दिन मर रही हैं ।

यह जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अरूण पाराशर ने बताया कि आक्सीजन की होती कमी के कारण आज देखने में आया कि मुख्य सरोवर व सिल्ट डेम में जमा पानी में पचासों की संख्या मे मरी  हुई मछलियां जल में तेरती दिखाई दी है। 

नगर पालिका द्वारा बार बार बनाएं जा रहे कानूनी नियम उप विधियां कागजी और दिखावटी साबित हो रहे है।  पाराशर ने कहा कि कानून बना दिए जाते है ,पालना कराने  वाले कही दिखाई नहीं देते है।पवित्र तीर्थ की दिनों  दिन दुर्दशा होती जा रही है। जन प्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन आंखे मूंदे गहरी नींद में सो रहे है। राजनैतिक  पार्टियों के लिए आस्था का पवित्र सरोवर केवल मात्र वोटों की   राजनीतिक फसल काटने का हथियार भर रह गया है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article