सारण: छठ घाटों पर उमड़ी आस्था का सैलाब

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: मशरक।

मशरक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर छठ व्रतियो ने आस्था के साथ अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य देव को अर्घ देकर अपने और अपने परिवार की सुख समृद्धि और सौभाग्य आरोग्य रहने की कामना की गयी।लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के चार दिवसीय अनुष्ठान का व्रत उदीयमान सूर्य देव को अर्घ देने के बाद सम्पन्न हुआ। महापर्व को लेकर सभी छठ घाटो को दुल्हन की तरह सजाया गया था। छठ गीतो की गुंज से घाटो का माहौल भक्तिमय बना रहा। पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय छठ घाट पूजा कमिटी के सदस्य विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहे। महापर्व को लेकर मशरक नगर पंचायत को रौशनी से जगमग किया गया था।नगर पंचायत के मशरक सतिवार तीर छठ घाट पर बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह ने अपनी पत्नी और भाभी के साथ भगवान भाष्कर को अर्घ दिया।

- Sponsored Ads-

 

पूजा मे उनके परिवार के सदस्य भाई मदन सिंह, भतिजा तरैया विधानसभा प्रत्याशी युवराज सुधीर कुमार सिंह, आधिवक्ता ऋतुराज सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। आस्था के महापर्व को लेकर युवराज सुधीर सिंह द्वारा हजारो छठ व्रतियो के बीच वस्त्र और फल का वितरण किया गया। उधर मशरक प्रखंड के आदर्श पंचायत मे शामिल बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत कुमार सिंह द्वारा अपने पंचायत के सभी व्रती परिवारो को फल और वस्त्र दिया गया।और अपने पंचायत के सभी छठ घाटो को एक रंग मे रंगकर एकता और भाईचारा का संदेश दिया गया।

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article