पुष्कर में विदेशी महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/पुष्कर में एक विदेशी महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है, जिससे क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इटली निवासी महिला बियांका स्कुप्पा ने पुलिस थाना पुष्कर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच वह हाई लेवल ब्रिज के पास मंदिर दर्शन कर अपने ठहरने के स्थान लौट रही थी।

इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक पीछे से आए और उसका बैग छीनकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि बैग में उसका मोबाइल फोन, कैमरा और ड्रोन सहित अन्य कीमती सामान मौजूद था।

- Sponsored Ads-

घटना इतनी अचानक हुई कि वह घबरा गई और मानसिक रूप से आहत हो गई। पीड़िता ने अपने शिकायत पत्र में पुलिस से अपील की है कि जल्द से जल्द उसके सामान की बरामदगी की जाए ताकि उसका भारत और विशेष रूप से पुष्कर में विश्वास बना रहे। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुष्कर पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है ।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment