सारण: पूर्व जिलापार्षद ने नवागत थानाध्यक्ष को किया सम्मानित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

फोटो थानाध्यक्ष को सम्मानित करते पूर्व जिला पार्षद

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क माँझी। बुधवार को माँझी थाना परिसर में नवागत थानाध्यक्ष अमित कुमार राम को माँझी के पूर्व जिला पार्षद व भाजपा नेता पंकज सिंह उर्फ अभिषेक सिंह आदि लोगों अंग वस्त्र से स्वागत किया।

- Sponsored Ads-

 

साथ ही उन्हें मिठाई खिलाकर नई पारी की शुभकामना की। मौके पर नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति की जानकारी लेने के बाद शराब के धंधेबाजो व अपराध पर अंकुश लगाना और थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

 

उन्होंने कहा कि पुराने अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा और उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए अपराध पर पूर्ण रूप से नियंत्रण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर एसआई नसीम अहमद तथा सबिता कुमारी के अलावा अरविन्द सिंह,संजीव वर्णवाल एवम संजीव श्रीवास्तव आदि भी मौजूद थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article