जयपुर: पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री अख़्तर ने पूजा सरोवर मनाया जन्मोत्सव .

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 
बिहार न्यूज लाईव/  पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) तीर्थराज पुष्कर की कांग्रेस की पूर्व विधायक एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने रविवार को अपने जन्म दिवस के पावन अवसर पर पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना करके दुग्ध अभिषेक किया ।इससे पूर्व नसीम अख्तर इंसाफ ने वृद्धाआश्रम में जाकर जहां असहाय वृद्धों को भोजन करवाया साथ ही मूक प् पशुओं को चारा खिलाया।

 

इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पवित्र पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पहुंची। ब्रह्म घाट पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितो ने उनका माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

- Sponsored Ads-

 

नसीम ने पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना करके दुग्धा अभिषेक किया इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इंसाफ अली ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय जोशी ,पूर्व पालिकाध्यक्ष मंजू कुर्डिया, कांग्रेस प्रवक्ता शरद वैष्णव ,जितेंद्र गहलोत ,सुरभित पाराशर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दामोदर मुखिया ,विकास मुखिया ,पार्षद संगीता नागोरा , मधुसूदन पाराशर, पूर्व पार्षद बाबूलाल दग्दी ,गोपाल जांगिड़ सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article