बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: मशरक।
महाराजगंज लोकसभा से राजद प्रत्याशी व पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह ने मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के दर्जनों जगहों पर लोकसभा 2024 को लेकर ग्रामीण के साथ जन सम्पर्क अभियान चलाया।
जन सम्पर्क अभियान में प्रत्येक जगहों पर सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और राजद प्रत्याशी रणधीर सिंह की बातों को सुना। इस दौरान राजद प्रत्याशी का ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी की 17 महीने की सरकार बनी और हमलोगों ने जो जनता से वादा किया था वो वादा रोजगार देकर पूरा किया। ये पलटू राम को जनता का विकास रास नही आया और फिर भाजपा के गोद में जाकर सो गए।
मौके पर प्रखंड प्रमुख रविप्रकाश सिंह मन्टु , पूर्व मुखिया छोटा संजय जितेंद्र सिंह पूर्व सरपंच, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, रंजीत सिंह,शशि सिंह, बबन सिंह, करण सिंह, विक्रमा सिंह, चंद्रमा सिंह, उप मुखिया शिवकुमार यादव , पूर्व प्रमुख जितेंद्र राय, मादा खान, सुनील कुमार सिंह, दीपक सिंह,मनीष सिह सहित अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।