मधेपुरा: पटना हाई कोर्ट के पूर्व जज केके मंडल का इलाज के दौरान मौत…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

कैप्शन – केके मंडल का फाइल फोटो

सुधांशु।शंकर। बिहार न्यूज़ लाइव / मधेपुरा डेस्क: जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के मुरहो निवासी पटना उच्च न्यायालय के पूर्व जज किशोर कुमार मंडल का निधन शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान नई दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में हो गया। वे 67 वर्ष के थे तथा लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। बता दें कि वे स्व न्यायमूर्ति राजेश्वर प्रसाद मण्डल, पूर्व जस्टिस, पटना हाई कोर्ट के छोटे पुत्र थे और जमींदार मुरहो एस्टेट स्व भुवनेश्वरी प्रसाद मण्डल, पूर्व एमएलसी 1924, बिहार उड़ीसा विधान परिषद व अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट बोर्ड, भागलपुर, 1932 से 1948 तक के पौत्र थे। उनके बड़े भाई डॉ. अरुण कुमार मण्डल मधेपुरा के वरिष्ठ चिकित्सक. सुधीर मण्डल अभियंता व शेखर मण्डल हैं। उनके पर्थिव शरीर को आज फ्लाइट से नई दिल्ली से पटना ले जाया जाएगा।

- Sponsored Ads-

रविवार 9 जुलाई, 2023 को उन्हें अंतिम दर्शन के लिए पटना राजवंशी नगर स्थित आवास पर रखा जाएगा।
रविवार दोपहर बाद पटना के बांस घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनके निधन पर दिल्ली विश्वविद्यालय में आचार्य डॉ. सुरज मंडल, आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल, संजीव कुमार, व्यवसायी सुधांशु कुमार, हॉली क्रास स्कूल के संचालक गजेन्द्र प्रसाद यादव समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article