अजमेर: राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव  पुष्कर/अजमेर डेस्क: (हरिप्रसाद शर्मा) तीर्थराज पुष्कर में गायत्री शक्तिपीठ कन्या महाविद्यालय मे शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना एक दिवस मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश वैष्णव व सूरजनारायण पारीक बी. एड. कॉलेज की प्राचार्या डॉ. उषा रानी शर्मा द्वारा गायत्री माँ के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर किया ।

 

प्रथम वर्ष की छात्राओं ने लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी साथ ही राष्ट्र सेवा योजना के उद्देश्य, गतिविधियां और थीम के बारे मे जानकारी दी ।डॉ. उषा रानी शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना मे अपने अनुभव साझा किये ।कार्यक्रम के अंत मे सभी स्वयंसेविकाओं ने शपथ ग्रहण की ।कार्यक्रम अधिकारी विजयलक्ष्मी ने आये हुए सभी अतिथि गणो का धन्यवाद किया।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article