समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड में पंचायत उपचुनाव को लेकर अंतिम दिन चार लोगों ने किया नामांकन।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /  अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर पंचायत उप चुनाव 2023 के अवसर पर नामांकन के अंतिम दिन प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों के पंच अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।

 

बता दे कि शोभन पंचायत के वार्ड 3 में अनारक्षित महिला पद के लिए रूबी कुमारी,पुरुषोत्तमपुर अन्नू पंचायत के वार्ड 9 पिछड़ा वर्ग अन्य पद के लिए उदय शंकर साह,सिवेसिंगपुर पंचायत के वार्ड 1 में पिछड़ा वर्ग महिला पद के लिए रूसी कुमारी एवं खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड 6 अनारक्षित अन्य पद के लिए दिलीप साह ने अपना अपना नामांकन पर्ची सहायक निर्वाची पदाधिकारी मनोज झा के समक्ष दाखिल किया।

- Sponsored Ads-

निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी ने बताया कि चार पंचायत के पंच के लिए उप चुनाव होना है।इसी करी में आज अभ्यर्थियों ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।दिनांक 10 मई 2023 से 12 मई 2023 तक संविक्षा होगी।वही दिनांक 15 मई 2023 को नाम वापसी होगा।तदोपरांत चुनाव की अगली प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

मौके पर अशोक कुमार दत्त,लाल बाबू,रुदल कुमार,दिलीप कुमार राम,राम प्रवेश राय,संजय कुमार,विकास कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article