सिवान: पिकअप की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची घायल….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

पिकअप की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची घायल

भागने के दौरान पिकअप की चपेट में आने से दर्जन भर लोग बचे

- Sponsored Ads-

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान डेस्क:  रघुनाथपुर, सीवान

स्थानीय थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-दरौली मुख्य मार्ग पर रकौली गांव में बुधवार की सुबह एक पिकअप के चपेट में आने से चार वर्षीय एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

ग्रामीणों के सहयोग से घायल बच्ची को पतार निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर रघुनाथपुर की तरफ तेजी से भागने लगा जिस दौरान रकौली से रघुनाथपुर के बीच में दर्जन भर लोंग उसके चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

 

चालक दुर्घटना स्थल से भागकर गाड़ी सहित स्थानीय थाना में शरण लिया। तब तक पीछा करते हुए सैड़को लोंग थाना परिसर में पहुंच कर हंगामा करने लगे। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

 

घायल बच्ची की पहचान लाली कुमारी उम्र 4 वर्ष पिता सत्या चौरसिया ग्राम पतार थाना रघुनाथपुर के रुप में हुई हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि पिकअप पशुओ को दरौली से लेकर छपरा के तरफ जा रहा था उसी क्रम में अचानक रकौली में एक चार वर्षीय बच्ची पिकअप के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। समाचार प्रेषण तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। चालक एंव पशु भी पुलिस के हिरासत में हैं।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article