सारण: मेयर राखी गुप्ता के द्वारा कराया गया 70 लोगों का निःशुल्क आँख का ऑपरेशन…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  छपरा। उषा श्रीप्रकाश मेमोरियल एजुकेशनल एवं वेलफेयर ट्रस्ट और क्लियर दृष्टि आई केयर के द्वारा 70 लोगों का निशुल्क आंख का ऑपरेशन कराया गया। रविवार के दिन निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर के माध्यम से लगभग बारह सौ लोगों को चिकित्सीय परामर्श पाया। दवा और चश्मा निशुल्क लोगों को दिया गया था। इससे पहले भी लगातार पांच रविवार को कैंप लगाकर सात हज़ार से अधिक लोगों को परामर्श दिया गया था। इससे पहले 500 लोगों का निशुल्क आंख का ऑपरेशन कराया जा चुका है।

छपरा नगर निगम की मेयर राखी गुप्ता ने बताया कि यह पहली बार नहीं है कि जनता की सेवा के लिए कैंप लगाकर परामर्श के बाद आंख का ऑपरेशन कराया गया था। मेरे द्वारा चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी लगातार आम जनता के लिए कैंप लगाकर लोगों को सेवा प्रदान किया जा रहा है। अब तक लगभग 500 से अधिक लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन निशुल्क कराया जा चुका है। जिन लोगों को मेजर प्रॉब्लम आंखों से है उन लोगों का ऑपरेशन भी प्राइवेट अस्पताल में कराया गया है। जनता की सेवा में हम तत्पर हैं। आम जनता के हितों के लिए छपरा नगर निगम की बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं। छपरा नगर निगम के कई भागों में रोड नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया जा चुका है। कल रोड नाला का उद्घाटन हाल ही में मेरे द्वारा किया भी गया है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए सभी ज्यादा जलजमाव वाली जगहों को चिन्हित कर रोड एवं नाला बनाने का कार्य टेंडर प्रक्रिया में है। विभागीय प्रक्रिया में समय लगता है लेकिन अति आवश्यक कार्यों में इन सभी रोड एवं नालों का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। आम जनता के हितों के लिए सारे निर्णय लिए गए हैं। सभी वार्डों में एक-एक कर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। आम जनता से अपील है लोगों ने मुझे सर्वाधिक मतों से चुनकर मेयर बनाया है। लोगों की अपेक्षाएं बहुत अधिक है। सभी की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरने की कोशिश कर रही हूं।

श्री प्रकाश ओर्नामेंट्स के ओनर वरुण प्रकाश राजा ने कहा कि लगातार जनता की सेवा हम लगे हुए है। जनता की सेवा ही मेरा धर्म हैं। जनता की सेवा की बदौलत ही जनता ने हमें छपरा नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी हैं। 25 जुलाई को आंख का ऑपरेशन के लिए लोगों को अखंड ज्योति मस्ती चख आँख अस्पताल भेजा जाएगा। आने वाले दिनों में भी आंख का कैंप लगाया जाएगा, इसकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article