हाजीपुर: पांचवी पुण्यतिथि पर याद किए गये स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व सांसद सीताराम सिंह

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव हाजीपुर डेस्क:_डॉ० संजय (हाजीपुर)- ऐतिहासिक गांधी आश्रम स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक कक्ष में महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व सांसद, सीताराम सिंह की पांचवी पुण्यतिथि मनाई गई जिसकी अध्यक्षता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजद, राजेश कुमार शर्मा ने की तथा संचालन,साहित्यानुरागी, मेदनी कुमार मेनन ने किया।

 

इस अवसर पर अध्यक्षीय सम्बोधन में राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में सीताराम सिंह की अहम भूमिका रही। लोहिया विचार मंच के संयोजक, सुनील कुमार ने उनके विचारों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।सामाजिक कार्यकर्ता, विजय स्वामी जी ने संकल्प लिया कि हम उनके विचारों पर सदैव चलने की कोशिश करेंगे। इस कार्यक्रम में कवि एवं साहित्यकार, डॉ० संजय विजित्वर ने अपने उदगार में कहा कि ऐतिहासिक गांधी आश्रम के निकट उनका निवास होने से गौरवान्वित है गाँधी आश्रम मोहल्ला।इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया

- Sponsored Ads-

 

जिसमें मुख्य रूप से अधिवक्ता, विजय विनीत, सीताराम सिंह की पुत्री अर्पणा सुमन, महेंद्र प्रियदर्शी,इंजीनियर, रामकृपाल राय, सामाजिक कार्यकर्ता, रवि कुमार यादव, प्रतुल कुशवाहा आशुतोष कुमार लड्डू अशोक कुमार जायसवाल, अनिल कुमार,इंजीनियर,अमर आलोक,पवन कुमार राय, संजय कुमार स्वतंत्रता सेनानी का पुत्र भूषण सिंह, अनिल लोदीपुरी, पुरुषोत्तम सिंह गुड्डू, धनंजय पंडित, जगजीवन राम इंजीनियर, अविनाश कुमार पप्पू वकील प्रसाद यादव,सुशील कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों के द्वारा उद्गागार व्यक्त करते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article