सिवान: 2 मई से 10 मई 2023 तक सीवान के राम भक्त पंडित राजन जी महाराज के श्री राम कथा से होंगे सराबोर

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान डेस्क: सीवान।2 मई से 10 मई 2023 तक पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से सीवान शहर की हृदयस्थली गांधी मैदान में आयोजित होने वाले श्रीराम कथा मे ज्यादा से ज्यादा राम भक्तो को आमंत्रित करने के लिए प्रचार प्रसार रथ को डॉ विनय कुमार शर्मा, डॉ रामेश्वर सिंह, प्रेम शंकर सिंह, जादूगर विजय, रूपेश कुमार, जादूगर विजय, नीरज शर्मा, नंद कुमार द्विवेदी, दीपक सिंह, धर्मवीर सिंह, डॉ विजय कुमार पांडेय, वृज मोहन प्रसाद और राकेश तिवारी आदि ने केसरिया झंडा दिखाकर रवाना किया। आयोजन समिति ने बताया कि श्री राम के अनन्य भक्त को श्री राम कथा के विश्व प्रसिद्द संगीतमय कथा वाचक परम पूज्य राजन जी महाराज के कार्यक्रम मे हजारों लोग शामिल होंगे।

 

पूरे नौ दिन सीवान श्री राम कथा से सराबोर होगा। तैयारियों मे कोई कमी न रहे इसके लिए दिन रात सभी सदस्य जुटे हुए है। इस प्रचार प्रसार रथ के माध्यम से घर घर तक इस कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाई जा रही है।

- Sponsored Ads-

- Sponsored Ads-

Share This Article